गिरिराज परिक्रमा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
गिरिराज परिक्रमा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
मथुरा । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शनिवार को सायं 4 बजे वृन्दावन पहुंचे और श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर सीधे गोवर्धन पहुंचे, जहां धनगर समाज द्वारा धर्मशाला पर स्वागत किया गया, दानघाटी दर्शन पूजन कर श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा देते हुए सभी मंदिरों के दर्शन किए, राधा कुंड परिक्रमा में अचानक आए आंधी तूफान और तेज बारिश भी उनके आस्था के भाव को रोक नहीं पाई, पूरे रास्ते बारिश में भीगते हुए जगह जगह घुटनों तक जलभराव के बीच परिक्रमा का आनंद लिया ।
उन्होंने मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा पर परिक्रमा का समापन किया और श्री गिरिराज धरण प्रभु से देश में शांति और सौहार्द की कामना करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की जिससे गरीब, दलित, मजदूर की मदद हो आम जनमानस को महंगाई से राहत मिले, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर जोशीला स्वागत कराया, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा, महासचिव वैद्य मनोज गौड़, उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद करन निषाद, गौरांग अग्रवाल, विपुल पाठक, अशोक निषाद, अरनव चौधरी संदीप चौधरी त्रिनेत्र मोहन भारद्वाज उमर फारूक गौतम अवाना आदि कांग्रेस जनों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई ।







.jpeg)









