पुरुषोत्तम मास में उमड़ी भीड़, 6.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

पुरुषोत्तम मास में उमड़ी भीड़, 6.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
   मथुरा । पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के दौरान जनपद में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली, एक माह तक चले धार्मिक अनुष्ठान में देश-विदेश से लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालु बज पहुंचे और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन तथा परिक्रमा में शामिल हुए, इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए जिससे श्रद्धालुओं को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। 
  अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, 17 मई से 15 जून तक चले पुरुषोत्तम मास में गोवर्धन क्षेत्र में करीब 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया, वहीं 84 कोसी परिक्रमा में लगभग 3 करोड़ श्रद्धालु शामिल हुए और उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी यात्रा पूरी की, बरसाना में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा, यहां करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर लाडलीजी मंदिर में दर्शन किए। 
  इस प्रकार पूरे आयोजन के दौरान लगभग 6.5 करोड़ श्रद्धालुओं की आवाजाही दर्ज की गई, इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रणनीति के तहत व्यापक पुलिस बल तैनात किया, व्यवस्था संभालने के लिए 25 निरीक्षक, 60 उपनिरीक्षक और 350 से अधिक पुलिसकर्मियों को विभिन्न परिक्रमा मार्गों और प्रमुख स्थलों पर लगाया गया था, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 88 बैरियर स्थापित किए गए तथा पर्याप्त पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई ।
   इससे श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा रही और जाम जैसी स्थितियों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सका, पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मार्गों पर नई पुलिस चौकियां और पुलिस सहायता केंद्र स्थापित करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि आने वाले वर्षों में सुरक्षा और सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1835584
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.