गांव मोरा में पेड़ से लटका मिला शव, परिजन को हत्या की आशंका
गांव मोरा में पेड़ से लटका मिला शव, परिजन को हत्या की आशंका
चौमुहां (मथुरा) । थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत गांव मोरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला, मृतक की पहचान गांव मोरा निवासी प्रताप पुत्र रामजीलाल के रूप में हुई है, घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।
जानकारी के अनुसार, मृतक प्रताप बुधवार रात अपने घर पर ही सो रहा था, गुरुवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उन्होंने घर के पास स्थित एक पेड़ पर प्रताप का शव लटका हुआ देखा, परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी, मौके पर पहुंची जैंत थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक के पिता ने इस घटना को आत्महत्या मानने से स्पष्ट इनकार किया है, उनका आरोप है कि यह एक सोची-समझी हत्या है ।
परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते प्रताप की जान ली है, पीड़ित पिता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही नामजद लोगों ने उनकी नातिन को बहला फुसलाकर भगा ले गए थे, इस संबंध में उन्होंने थाना जैंत में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, परिजनों का दावा है कि आरोपियों ने उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी और अब उन्हीं लोगों ने प्रताप की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है।
थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है, फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है ।







.jpeg)









