बीएमएस ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

बीएमएस ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
   मथुरा । भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के तत्वावधान में गुरुवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया, जिलाधिकारी कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम 22 सूत्रीय ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार सिंह को सौंपा गया ।
   ज्ञापन में मांग की गईं हैं कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी 2026 से लागू किया जाये, न्यूनतम वेतनमान  72 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाये, बीएसएनएल में वर्ष 2017 से लंबित 7वां वेतनमान शीघ्र लागू हो, आशा को न्यूनतम 18 हजार व आशा संगिनी को 24 हजार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहायिकाओं को नियमित किया जाए एवं न्यूनतम मानदेय रुपये 18 हजार करते हुए सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत संविदा कार्मिकों को उपलब्ध रिक्तियों के अनुरूप नियमित किया जाए ।
  इसके अलावा मृतक आश्रित कोटे से भर्ती किए जाने हेतु शासन की अनुमति की बाध्यता को समाप्त करने, पटरी रेहड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाए एवं उनका उत्पीड़न बंद किया जाए, ई-रिक्शा एवं आटो चालकों को स्टैंड दिया जाए एवं पुलिस उत्पीड़न बंद किया जाए,एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान हो और एएमएस को हटाया जाए, 108, 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली, ड्राफ्ट व उगाही को बंद किया जाये, ई-रिक्शा चालक, आटो चालक, धोबी, दर्जी, बढ़ई, लुहार, मोची, कुम्हार को मजदूर की श्रेणी प्रदान की जाए, सामाजिक सुरक्षा से आवृत करने, बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था शीघ्र लागू की जाए, प्रदेश के समस्त जिला सहकारी बैंकों का लंबित वेतनमान पुनरीक्षण शीघ्र करने की मांग की गईं हैं ।
  इस अवसर पर बीएसएनल से राजकुमार उपाध्याय, मनोज कुमार, सचिन , रिफाइनरी से रामजीत यादव, सुरेश यादव, विकास प्रताप सिंह, स्वर्ण जयंती हॉस्पिटल से मुकेश गुप्ता, अजय, सचिन, क्षेत्रपाल, रोडवेज से जयप्रकाश शुक्ला, विष्णु चौधरी, राजेंद्र चतुर्वेदी, जगन्नाथ सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह, दीपक गुप्ता, बलवीर सिंह, शिव सिंह, मधु शर्मा, शिवकुमार सेन, सोनिया, दुष्यंत कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1845553
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.