ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन दान करने की अपील
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन दान करने की अपील
-दान चोरी रोकने को की गई हाईटेक व्यवस्था, अब श्रद्धालु कर सकेंगे ऑनलाइन दान
-अयोध्या के श्री राम मंदिर में हुए चोरी के मामले के बाद लिया गया है ऑनलाइन दान का निर्णय
वृंदावन (मथुरा) । आजकल अयोध्या के श्री राम मंदिर की घटना सुर्खियों में है, दान चोरी के खुलासे के लिए गठित एसआईटी जांच कर रही है, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आने वाले दान को लेकर भी विवाद खड़ा करने का प्रयास किया गया है, श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रबंधन की तरफ से थाना गोविंद नगर में एक तहरीर दी गई है जिसके बाद यह मामला लोगों की जुबान पर चढा हुआ है ।
ब्रज में सबसे ज्यादा भीड़ वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर रहती है, मंदिर से जुड़े अब सभी फैसले हाई पावर्ड कमेटी लेती है, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन को आ रहे हैं, वीकेंड में यह आंकड़ा लाखों में पहुंच जाता है, हर श्रद्धालु सामर्थ के अनुसार आराध्य को दान अर्पित करता है, चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए अब ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन श्रद्धालुओं से आनलाइन दान करने की अपील कर रहा है ताकि मंदिर में भक्तों के दान के पैसों में पारदर्शिता बनी रहे ।
मंदिर प्रबंधन ने दान करने के लिए गोलकों पर क्यूआर कोड तो लगाए ही हैं, स्टेट बैंक आफ इंडिया ने भी मंदिर कार्यालय में आनलाइन भुगतान को मशीन स्थापित कर दी है, मंदिर के कार्यालय में ऑनलाइन भुगतान के लिए एक मशीन भी भारतीय स्टेट बैंक ने लगाई है, मंदिर प्रबंधन अधिक से अधिक ऑनलाइन दान पर जोर दे रहा है, इसके लिए समिति मंदिर में जगह-जगह ऑनलाइन दान करने की अपील का पोस्टर चस्पा करेगी, इसके साथ ही मंदिर के सुरक्षा गार्डों को भी जिम्मेदारी दी जा रही है कि वह लोगों को ऑनलाइन दान के लिए प्रेरित करें ।







.jpeg)









