राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक
-जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मथुरा । न्याय संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की आवाज बुलंद करने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी का 56 वां जन्मदिन सेठवाड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में हर्षाेल्लास के साथ केक काट कर एवं मिष्ठान वितरित कर मनाया, उन्होंने कहा कि सत्य साहस संवेदनशीलता और सामाजिक न्याय के प्रति राहुल गांधी की अटूट प्रतिबद्धता देश के करोड़ों युवाओं किसानों मजदूरों और वंचित वर्गों को निरंतर प्रेरित करती है ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने सदैव महंगाई शिक्षा स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे जनता के मूल मुद्दों को उठाकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य किया है हम ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु एवं जन सेवा के इस पद पर निरंतर सफलता प्रदान करने की कामना करते हैं, जिला महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि कुछ नेता युवाओं के लिए बोलते हैं लेकिन राहुल जी युवाओं के साथ खड़े होकर रोजगार न्याय और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे करोड़ों युवाओं की आवाज बनकर हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं कामना करते हैं आने वाला वर्ष आपके जीवन में नई उपलब्धियां और सफलता लेकर आए ।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने किया, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, बलवीर प्रधान, प्रेमशंकर शर्मा, रूपा लवानिया, गीता दिवाकर, ललिता देवी, शाहिद कुरेशी, प्रवीण ठाकुर, पुनीत बघेल, अबरार कुरेशी, आशीष अग्रवाल, जिलानी कादरी, कुंवर सिंह निषाद, करण निषाद, रमेश कश्यप, अशोक निषाद, विनोद दिवाकर, गौरांग अग्रवाल, मनीष चौधरी, राकेश शर्मा, पंकज चौधरी, खुशीराम पटेल, नितिन वार्ष्णेय, अमित राज, अनवर फारुकी, अनिल खरे, अरनव चौधरी, अनुज कुमार, विजय सिंह लोधी, अशोक सैनी, ज्ञान सिंह, पीयूष अग्रवाल, विनोद आर्य, शिवदत्त सारस्वत, रंजना देवी, गुड्डू देवी, गौरी शंकर यादव, शैलेश यादव, राजेश सारस्वत, हरिओम कुशवाहा, रंजीत सिंह, राजेश कुमार सहित आदि उपस्थित थे ।







.jpeg)









