भाजपाइयों ने निकाली पद यात्रा, केबिनेट मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

भाजपाइयों ने निकाली पद यात्रा, केबिनेट मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
  तरौली (मथुरा) । भारत सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के नेतृत्व विकास खंड चौमुंहा के गांव तरौली में प्रगति पदयात्रा निकाली गई, इस प्रगति पद यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया गया, पद यात्रा में क्षेत्र के तमाम गांवों से आए सैकड़ों प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
   यह प्रगति पद यात्रा ग्राम तरौली स्थित महाराणा स्कूल से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और ग्रामीण देशभक्ति नारों के साथ आगे बढ़े, यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया, जगह-जगह ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और यात्रियों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई, यह यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्वामी बाबा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई ।
 मंदिर परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, आज योगी के कार्यकाल में गुंडाराज खत्म हुआ है और बहन बेटियां सरक्षित हैं, उन्होंने सड़कों के जाल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं और अभूतपूर्व कार्यों को विस्तार से रेखांकित किया, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, चेयरमैन प्रतिनिधि कारेबाबा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पातीराम और प्रधान मूलचंद ने भी सरकार की नीतियों की सराहना की, भरत सिंह, गोकुल सिंह, पूरन सिंह, सुंदर सिंह, यदुवीर सिंह, बलबीर, यादराम, सूरज, राजा उर्फ ऋतिक, गौरव सिसोदिया, सतवीर सिंह और संजय सिंह आदि उपस्थित रहे । 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1850214
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.