विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दरोगा की हार्टअटैक से मौत

विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दरोगा की हार्टअटैक से मौत
-जेवर एयरपोर्ट जा रहे थे विधायक, रॉन्ग साइड ट्रक से बचने के दौरान हुआ सड़क हादसा
   मथुरा । रविवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर मांट क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश चौधरी की सुरक्षा में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी जेवर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हादसा उस समय हुआ जब रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में एस्कॉर्ट बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की फेंसिंग से टकरा गई, गनीमत रही कि वाहन में सवार किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई लेकिन एक उप निरीक्षक की मौत हो गई है ।
  हादसे के बाद उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई, घबराहट के चलते उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया जिससे उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई, बताया जा रहा है कि उनकी सेवानिवृत्ति में महज दो माह शेष थे, विधायक राजेश चौधरी को जेवर एयरपोर्ट से दोपहर 2ः30 बजे लखनऊ के लिए उड़ान पकड़नी थी, एस्कॉर्ट गाड़ी उनके काफिले के साथ एक्सप्रेस-वे पर एयरपोर्ट की ओर नए फ्लाई ओवर से जा रही थी, तभी सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में यह हादसा हो गया । 
  दुर्घटना के बाद पीछे चल रही विधायक की गाड़ी तुरंत रोकी गई, विधायक राजेश चौधरी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर गाड़ी में सवार सभी लोगों को बाहर निकलवाया, उस समय उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव घबराहट की स्थिति में नजर आए, उन्हें तत्काल उपचार के लिए नोएडा स्थित कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1853588
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.