भाजपा ने 18 मंडलों में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
भाजपा ने 18 मंडलों में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के सभी 18 मंडलों में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, कार्यक्रम जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय के नेतृत्व में सम्पन्न हुए जिनमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, मथुरा विधानसभा के वृंदावन मंडल में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण चौधरी ने योगाभ्यास कर योग के महत्व पर प्रकाश डाला ।
मांट विधानसभा के मांट मंडल में विधायक राजेश चौधरी तथा बलदेव विधानसभा के बलदेव मंडल में विधायक पूरन प्रकाश ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया, जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ के अंतर्गत जिले के सभी 18 मंडलों में प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक योग शिविर आयोजित किए गए, उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा भाजपा सरकार के पिछले बारह वर्षों में योग को वैश्विक पहचान मिली है। जिले के पदाधिकारी अपने अपने मंडल में प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे ।







.jpeg)









