ब्रज चिकित्सा संस्थान प्रबंधन के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ब्रज चिकित्सा संस्थान प्रबंधन के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
-प्रबंधन की लापरवाही से छात्राओं का भविष्य अधर में अटका, डीएम से न्याय की मांग
मथुरा । बृज चिकित्सा संस्थान दरेसी रोड की जीएनएम प्रथम वर्ष की सात छात्राएं जिलाधिकारी से न्याय मांगने के लिए उनके कार्यालय में पहुंची और कहा कि प्रबंधकों ने फीस के नाम पर एक साल में एक लाख रुपये ले लिया, साथ ही बिना काउंसलिंग के प्रवेश दे दिया लेकिन अब उनको विश्वविद्यालय लखनऊ ने परीक्षा से वंचित कर दिया, एक साल बाद हम कहां जाएं उनका भविष्य बर्वाद हो गया ।
छात्राओं ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर दोषी प्रबंधक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है, संस्थान में जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्राएं भावना कुशवाह पुत्री प्रमोद कुमार, मनीषा पुत्री राजकुमार, सपना पुत्री मोहन सिंह, सोनम पुत्री नारायण सिंह, नीतू पुत्री गजेन्द्र सिंह, ज्योति पुत्री गजेन्द्र सिंह, शिखा पुत्री मनीष कश्यप ने बताया कि उन्होंने काउंसलिंग रहित संस्थान में प्रवेश लिया था, शिक्षा से सम्बन्धित सभी प्रपत्रों को जमा कराया था, आठ माह से सभी छात्राएं नियमित रूप से संस्थान में शिक्षा हेतु आती रही और शिक्षा का अध्ययन करती रही, हमसे प्रत्येक माह निर्धारित फीस भी जमा कराते रहे।
छात्राओं ने बताया कि जब उन्होंने अपने-अपने छात्रवृति प्राप्त करने हेतु आवेदन किया तो हमें बताया गया कि हमारे आवेदन यूनिवर्सिटी लखनऊ द्वारा अस्वीकार कर दिये गये हैं। जब हमने संबंधित लिपिक से जानकारी चाही तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया और टालमटोल कर दिया। हमें इनरोलमेन्ट नम्बर भी हमें प्राप्त नही कराये गये। संस्थान के प्रबन्धक व डायरेक्टर द्वारा हमारे साथ धोखा धड़ी की है। उनके माता पिता ने संस्थान प्रबन्धक से इसकी शिकायत की तो उनके साथ अभद्रता करते हुये धक्का मुक्की।







.jpeg)









