समर कैंप समापन कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत शर्मा ने की शिरकत
समर कैंप समापन कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत शर्मा ने की शिरकत
मथुरा। श्री हितउत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गांधी पार्क में आयोजित समर कैंप का समापन प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, विधायक श्रीकांत शर्मा ने बताया की इस तरह के आयोजन बच्चों के छुट्टियों पर आज के समय को देखते हुए बहुत आवश्यक है, सभी बच्चो को आत्मसुरक्षा के हुनर सीखना बहुत जरूरी है ।
स्वामी सुतीक्ष्णदास ने कहा कि आत्मसुरक्षा के साथ साथ ऐसे कार्यक्रम बच्चों को फ़िटनिश भी प्रदान करते है और बच्चे मानसिक तनाव से दूर होते है जिससे अनेकों बीमारियों से उनकी सुरक्षा होती है, बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम में अवश्य भाग लेना चाहिए, इससे पूर्व ट्रेनर ज्ञान प्रकाश एवं 204 बच्चियों को एक महीने तक ट्रेनिंग देने वाली 12 महिला ट्रेनर का भी मंच पर सम्मान किया गया, पार्षद वैभव अग्रवाल गोविंद खंडेलवाल, मोहन शर्मा, गोपाल खंडेलवाल, कृष्णमुरारी अग्रवाल, प्रशांत वार्ष्णेय, गिरधर खंडेलवाल, कौशल श्रीवास्तव, तरुण बघेल, गौरव भारती, दीपक आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









