अवर अभियंता अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

अवर अभियंता अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग ने पांच वर्ष पहले शुरू की थी चयन प्रक्रिया, नही हुईं भर्ती 
       मथुरा । जनपदभर के सभी अवर अभियंता अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अनिश्चितकालीन सत्याग्रह की घोषणा की है, मंगलवार को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग द्वारा करीबन पांच वर्ष पहले शुरू की गई चयन प्रक्रिया को अभी तक पूरा नहीं किया गया है जबकि पिछले साल इससे सम्बंधित परीक्षा भी सम्पन्न हो चुकी हैं ।
    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वर्ष 2018 में जूनियर इंजीनियर भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन निकाला गया था जिसके चार वर्ष बाद 16 अप्रैल 2022 को परीक्षा संपन्न हो गई जिसे भी एक वर्ष से अधिक हो चुका है लेकिन आयोग द्वारा अभी तक परिणाम जारी नहीं किया गया है जबकि आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर 2018 के अलावा अन्य सभी पदों के परिणाम जारी किये जा चुके हैं, जूनियर इंजीनियर 2018 से संबंधित ज्यादातर अभ्यर्थी आयु सीमा से बाहर हो रहे हैं, आयोग के इस भेदभावपूर्ण रवैया के कारण सभी अभ्यर्थी मानसिक रूप से अवसाद ग्रस्त होते जा रहे हैं, अवर अभियंता ने मांग की है कि ज्ञापन पर अमल कर उचित कार्यवाही की जाये, सुशील कुमार, इबारक अली, राजन जायसवाल, विशाल, विवेक आदि मौजूद थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392025
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.