पति-पत्नी को भारी पड़ गया प्लाट खरीदने का सपना, गये जेल

पति-पत्नी को भारी पड़ गया प्लाट खरीदने का सपना, गये जेल
-पुलिस ने 22 जून को सेल्समैन से हुई 10 लाख की लूट का किया पर्दाफ़ाश
-कांशीराम आवास में रहने वाले सेल्समैन ने प्लाट खरीदने के लिए रची थी लूट की कहानी
   मथुरा । पत्नी के साथ कांशीराम आवास में दिन गुजार रहे सेल्समैन को प्लाट खरीदने का सपना भारी पड गया, दंपति अब सलाखों के पीछे है, पुलिस ने दंपति को टी-3/66 चतुर्ध फ्लोर काशीराम आवास टाउनशिप थाना रिफाइनरी से गिरफ्तार कर लिया, विधिक कार्यवाही के तहत दोनों को भेज दिया गया है ।
  22 जून को थाना क्षेत्र हाईवे के अन्तर्गत जेपी इन्टर प्राइजेज आजमपुर थाना हाईवे के सैल्समैन कमीशन एजेन्ट विजय कुमार पुत्र रामबाबू निवासी काशीराम कालौनी थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा के साथ लूट की घटना के सम्बन्ध में कम्पनी मालिक जगदीश प्रसाद गौतम पुत्र भगवान दास निवासी मनीपाड़ा वृंदावन प्रो0 जेपी इंटरप्राइजेज आजमपुर थाना हाईवे जनपद मथुरा की लिखित तहरीर पर धारा 304 बीएनएस पंजीकृत हुआ था ।
   थाना हाईवे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ घटना स्थल एंव घटना स्थल के आसपास लगें सीसीटीवी कैमरों को गहनता से चौक किया गया तथा घटना स्थल के आसपास निवासरत लोगों से जानकारी एंव पूछताछ की गई, थाना हाईवे एवं स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल व घटना स्थल के आने जाने के स्थानों पर लगे करीब 100 कैमरों को चेक किया गया सीसीटीवी फुटेज एंव वादी मुकदमा के बयान के आधार पर दौराने पूछताछ संदिग्ध व्यक्ति जेपी इन्टर प्राइजेज में कार्यरत सैल्समैन कमीशन एजेन्ट विजय कुमार 31 वर्ष द्वारा पत्नी के साथ लूट की योजना बनाकर घटना को अंजाम देकर 10,70,000 रूपयों को अपने घर के अंदर छिपाकर अपने मालिक जगदीश प्रसाद गौतम को लूट की झूठी सूचना देना तथा पुलिस को गुमराह कर अज्ञात बाइक सबार व्यक्तियों द्वारा पैसों का थैला छिनकर भाग जाने की सूचना देना पाया गया ।
   पुलिस ने विजय कुमार से पूछताछ की तो उसके द्वारा ये स्वीकार्य किया गया कि उसको एक प्लॉट खरीदना था, इसकी वजह से वह अपनी पत्नी को नए बस अड्डा के पास बुलाकर पैसे का थैला दे दिया था जो घर पर रखा हुआ था, पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर रकम की बरामदगी की, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रशान्त कपिल थाना हाईवे, प्रभारी मय स्वाट टीम अजय वर्मा, एसआई रोहन कुचालिया थाना हाईवे, एसआई सोरभ तैवतिया थाना हाईवे आदि पुलिसकर्मी थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1865650
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.