माफिया ने सरकारी भूमि पर ही खींच दिया कॉलोनी का नक्शा

माफिया ने सरकारी भूमि पर ही खींच दिया कॉलोनी का नक्शा
-प्रशासनिक मिलीभगत से माफिया के हौसले बुलंद हैं, माफिया पर नही हुई कार्यवाही 
  फरह (मथुरा) । नेता जी और अधिकारियों की सांठगांठ से माफिया के हौसले बुलंद हैं, हर बार वह कार्यवाही से बच जाते हैं, इस बार भी जिला प्रशासन ने अपनी जमीन तो कब्जा मुक्त कराली लेकिन कब्जा करने की हिमाकत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो सकी, महुअन ग्राम पंचायत की बेशकीमती जमीन पर लंबे समय से नजर गड़ाए बैठे कब्जाधारियों के मंसूबों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पानी फेर दिया, राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचायत भूमि से अवैध कब्जा हटाया और सीमांकन कर भूमि को पुनः सुरक्षित कराया । 
  जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे स्थित ग्राम पंचायत महुअन की लगभग 1700 गज भूमि पीली मिट्टी मद में दर्ज है, आरोप है कि कुछ लोगों ने इस जमीन में मिट्टी भराव कर कब्जे की स्थिति बना ली थी तथा पीछे स्थित खेतों तक रास्ता तैयार कर लिया गया था, मामले की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र ने तहसील प्रशासन एवं एसडीएम सदर से शिकायत की जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर ने कार्रवाई के निर्देश दिए, राजस्व विभाग और थाना पुलिस संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची और अवैध कब्जा हटाते हुए सीमांकन की कार्रवाई पूरी की । 
  स्थानीय स्तर पर चर्चा चल रही है कि कथित कॉलोनाइजरों की नजर पंचायत भूमि के सहारे पीछे के खेतों तक पहुंच बनाकर कॉलोनी विकसित करने पर थी, बताया जा रहा है कि कुछ किसानों से जमीन बिक्री को लेकर एग्रीमेंट की भी चर्चाएं रही, हालांकि संबंधित क्षेत्र यीन जोन में होने के कारण यहां आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं, ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी पूर्व प्रधान प्रताप चौधरी के कार्यकाल में इसी भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई हो चुकी है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1860623
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.