केबिनेट मंत्री आशीष पटेल से फार्मासिस्टों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

केबिनेट मंत्री आशीष पटेल से फार्मासिस्टों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
-एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखा फार्मेसी शिक्षा और शिक्षकों के हितों का मुद्दा
   मथुरा । अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात कर फार्मेसी संवर्ग एवं शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की, प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा की जा रही कई विसंगतियों को तत्काल दूर करने का आग्रह किया ।
  प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि परिषद की कुछ नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों के कारण फार्मेसी शिक्षकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, फार्मेसी के शिक्षकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर व्याप्त समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की, राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि परिषद की कार्यप्रणाली में सुधार व हितधारकों की परिषद में भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने ज्ञापन के माध्यम से मंत्री से मांग किया कि फार्मेसी की कॉपियों की मूल्यांकन राशि लगभग 10 वर्षों से नहीं बढ़ी है जिसे तत्काल बढ़ाकर 30 रुपए की जाए । 
  राष्ट्रीय सचिव राजाराम गंगवार ने मंत्री से मांग कि फार्मेसी संवर्ग के शिक्षकों की भागीदारी परिषद के इंस्पेक्शन में बढ़ाई जाए और परीक्षकों की आई डी का परीक्षण और वेरिफिकेशन कराए जाये, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने एसोसिएशन की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, मंत्री ने आश्वस्त किया कि एसोसिएशन द्वारा उठाए गए सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा प्राविधिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों के साथ की जाएगी और आवश्यकतानुसार तत्काल उचित कदम उठाए जाएंगे, प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई है कि फार्मेसी क्षेत्र से जुड़ी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा, मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सचिव राजाराम गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार, महासचिव विष्णु यादव, हर्षित अग्रवाल मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1860615
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.