दशहरा पर्व : श्रद्धालुओं ने नदी, सरोवरों में किया स्नान, ध्यान
दशहरा पर्व : श्रद्धालुओं ने नदी, सरोवरों में किया स्नान, ध्यान
मथुरा । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सुबह से ही हजारों श्रद्धालु यमुना घाटों पर पहुंचे और श्रद्धा-भक्ति के साथ यमुना में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया, भीड़ के मद्देनजर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन ने व्यवस्थाओं की कमान संभालते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए, जमीनी हकीकत परखने के लिए नगर आयुक्त जग प्रवेश स्वयं पूरे दल-बल के साथ दिनभर घाटों पर जमे रहे ।
नगर आयुक्त जग प्रवेश ने निरीक्षण की शुरुआत यमुना पार के कच्चे घाटों से की, जहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इसके बाद उन्होंने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ नाव द्वारा दाऊजी घाट, ध्रुव घाट, स्वामी घाट, असकुंडा घाट, विश्राम घाट, राजा घाट और बंगाली घाट का दौरा किया, जलमार्ग से निरीक्षण करते हुए उन्होंने सुरक्षा इंतजामों, गोताखोरों की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा अधिकारियों को व्यवस्थाएं हर हाल में माकूल रखने के निर्देश दिए।
नगर निगम ने विशेष सफाई महा अभियान चलाया, अतिरिक्त सफाई कर्मियों और विशेष टीमों को तीन शिफ्टों में तैनात किया गया, ताकि कहीं भी गंदगी या धूल नजर न आए और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए घाटों पर व्यापक बैरिकेडिंग की गई, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम, शुद्ध पेयजल के टैंकर, मोबाइल टॉयलेट, प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर और खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए। नगर निगम की टीम पूरे दिन व्यवस्थाओं की निगरानी करती रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।
नगर निगम के 15 दिवसीय विशेष महा-अभियान के तहत नगर आयुक्त जग प्रवेश ने स्वयं घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता की किया गया, वहीं लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने की चेतावनी दी जाती रही, इस दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, अवर अभियंता (जल) अजय कुमार, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र सहित नगर निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।






.jpeg)









