औद्योगिक क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था, उत्पादन हुआ ठप

औद्योगिक क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था, उत्पादन हुआ ठप
   मथुरा । औद्योगिक क्षेत्र साइट-बी में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाने के कारण पिछले लगभग 90 घंटों से उद्योगों का उत्पादन गंभीर रूप से प्रभावित है, क्षेत्र में हाल ही में आरएमयू  स्थापित किए जाने के बावजूद विद्युत आपूर्ति की स्थिति में सुधार होने के बजाय लगातार बिगाड़ देखने को मिल रहा है, बार-बार लाइन का दो फेस होना, फाल्ट की पुनरावृत्ति तथा समय पर स्थायी समाधान न होने के कारण उद्यमियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है ।
  रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी पिछले चार दिनों से लगातार विद्युत संकट झेल रहे हैं, अनेक फैक्ट्रियों में उत्पादन बार-बार बाधित हो रहा है, मशीनें प्रभावित हो रही हैं, श्रमिकों का समय व्यर्थ जा रहा है तथा निर्धारित समय पर ग्राहकों को माल की आपूर्ति करना कठिन हो गया है, इससे उद्योगों की साख एवं व्यापारिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि उद्योगों द्वारा समय पर विद्युत बिलों का भुगतान किए जाने के बावजूद उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त नहीं हो पा रही है, यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि आरएमयू जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था स्थापित होने के बाद भी यदि बार-बार लाइन दो फेस हो रही है तो इसके कारणों की गहन तकनीकी जांच कर स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। 
   एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है, मुख्य अभियंता से वार्ता के उपरांत उन्होंने स्वयं संज्ञान लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से समस्या का समाधान करने तथा उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं, उद्यमियों का कहना है कि यदि विद्युत विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है तो यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि आखिर बार-बार उत्पन्न हो रही तकनीकी खराबी का वास्तविक कारण क्या है, उद्योगों को यह जानने का अधिकार है कि करोड़ों रुपये के उत्पादन, सैकड़ों श्रमिकों की आजीविका तथा क्षेत्र की औद्योगिक गतिविधियां आखिर कब तक इस प्रकार प्रभावित होती रहेंगी ।
   रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मांग की है कि विद्युत विभाग उच्च स्तरीय तकनीकी टीम गठित कर आरएमयू एवं संबंधित विद्युत तंत्र की विस्तृत जांच कराए, दोषियों की जवाबदेही तय करे तथा भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए स्थायी कार्ययोजना घोषित करे, चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के उद्यमी सामूहिक रूप से आगे की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होंगे। उद्योगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है और उद्यमी केवल आश्वासन नहीं बल्कि परिणाम देखना चाहते हैं, क्षेत्र के अनेक उद्यमियों ने भी विद्युत विभाग से मांग की कि औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1860616
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.