ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनते ही सुबह वृंदावन पहुंचे पूरन लाल लोधी

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनते ही सुबह वृंदावन पहुंचे पूरन लाल लोधी
-कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी
  मथुरा । भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने शुक्रवार को अपने प्रथम बार ब्रज आगमन पर वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बाँके बिहारी जी के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, उनके नाम की घोषणा गुरुवार की शाम को हुई और सुबह ठाकुर जी के चरणों में हाजिरी लगा दी, राया कट पर भाजपा महानगर एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। 
  जिला महानगर अध्यक्ष राजू यादव एवं जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि, ठाकुर बाँके बिहारी जी महाराज और ब्रज रज की पावन धरा पर प्रथम आगमन उनके लिए अत्यंत सौभाग्य, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का विषय है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के बल पर ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है ।
  उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ब्रज क्षेत्र में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा राष्ट्रहित, संगठनहित और जनसेवा के संकल्प के साथ सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, ललित गौतम, विनीत शर्मा, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर सौनोठ, दीपक गोला, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा,बृजेश अहेरिया, बलराम शर्मा, संजय शर्मा, पूर्व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, पार्षद मुकेश सारस्वत, पार्षद प्रकाश अग्रवाल, गणेश, धर्मेश नौहवार, प्रणय पाराशर, राजू चौधरी, लोकेश निषाद, अवधेश उपाध्याय, हेमंत खंदौली, जितेंद्र वार्ष्णेय, कुलदीप शर्मा, आकाश चौधरी, सतपाल चौधरी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1867124
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.