रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी पर दर्ज हुआ एससी एसटी एक्ट में मुकदमा

रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी पर दर्ज हुआ एससी एसटी एक्ट में मुकदमा
  मथुरा । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, मथुरा के थाना हाईवे में उनके खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनिम के मुकदमा दर्ज किया गया है, उन पर एक सार्वजनिक बैठक में हरिजन आयोग शब्द का इस्तेमाल कर दलित समाज का अपमान करने का आरोप है जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है ।
   आयोग के सदस्य हरियाणा के गुरुग्राम निवासी राजेंद्र प्रसाद ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले साल 27 मई 2025 को मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, इस सार्वजनिक बैठक के दौरान महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कथित तौर पर अनुसूचित जाति (एससी) आयोग को हरिजन आयोग कहकर संबोधित किया था, एफआईआर में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भारत सरकार ने हरिजन शब्द के प्रयोग को असंवैधानिक और अपमानजनक माना है और इसके आधिकारिक व सार्वजनिक इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक है ।
   इसके बावजूद सार्वजनिक मंच से इस तरह के असंवैधानिक शब्द का प्रयोग करना दलित समाज का अपमान है, थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इस पूरे मामले की क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी को जांच सौंपी है, पुलिस अब बैठक के वीडियो फुटेज और वहां मौजूद गवाहों के बयानों के आधार पर मामले की गहनता जांच करेगी, राजनीतिक गलियारों में भी इस एफआईआर के बाद से हलचल तेज हो गई है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1868565
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.