विकास कार्यों की ‘रफ्तार’ से धर्मनगरी की धमनियां हुईं जाम

विकास कार्यों की ‘रफ्तार’ से धर्मनगरी की धमनियां हुईं जाम
-महानगर स्थित नया बस स्टैंड और भूतेश्वर पुल निर्माण बना जी का जंजाल
  मथुरा । धर्मनगरी में इस समय विकास कार्यों और निर्माण की वजह से आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, नया बस स्टैंड और भूतेश्वर रेलवे पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण शहर की पूरी यातायात व्यवस्था वेंटिलेटर पर आ गई है, वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव इस कदर बढ़ गया है कि चंद मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो रहा है ।
  प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन की सूचना दिए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर इसका पालन होता नहीं दिख रहा है, स्टेट बैंक चौराहे पर लोग अनजाने में या लापरवाही वश नए बस स्टैंड की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे वहां रह-रहकर भयंकर जाम लग रहा है, स्टेट बैंक चौराहे से आगे बढ़ने के लिए वाहन चालकों के पास केवल दो ही रास्ते बचते हैं, पहला रूट सौंख अड्डा होते हुए भरतपुर गेट की तरफ जाता है, दूसरा रूट धौलीप्याऊ होते हुए नेशनल हाईवे की तरफ जाता है ।
   इन दोनों ही मार्गों पर अचानक गाड़ियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है, सड़कें संकरी होने और वाहनों का दबाव अत्यधिक होने के कारण इन रूट्स पर पहिए पूरी तरह थम गए हैं। वाहनों के इस भारी दबाव का असर पूरे शहर में देखा जा रहा है, वर्तमान में नरहौली चौराहा, मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा, कृष्णा नगर, श्री कृष्ण जन्म स्थान और क्वालिटी तिराहे पर वाहनों का भारी दबाव है, इन चौराहों पर सुबह से लेकर देर रात तक भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है जिससे स्थानीय निवासियों के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी उठानी पड़ रही है। 
  अब तक जाम से बचने के लिए लोग किशोरी रमन (पीजी) कॉलेज से अमरनाथ होते हुए लिंक रोड का इस्तेमाल कर निकल जाते थे लेकिन बदकिस्मती से आगे श्री जी बाबा आश्रम के सामने भी निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से यह लाइफलाइन रोड भी पूरी तरह ठप हो गई है, अब जनता के पास निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा है, यह ट्रैफिक जाम किसी एक दिन की समस्या नहीं है, शहर में चल रहा निर्माण कार्य कम से कम एक हफ्ता और अधिकतम 10 से 15 दिन और चलने की संभावना है ।
   अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में हालात और बदतर हो जाएंगे, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को तुरंत संज्ञान लेते हुए इन सभी प्रमुख पॉइंट्स (स्टेट बैंक, सौंख अड्डा, धौलीप्याऊ, नरहौली, मंडी, गोवर्धन चौराहा, कृष्णा नगर, जन्मस्थान और क्वालिटी तिराहा) पर अतिरिक्त पुलिस बल और यातायात कर्मियों (ट्रैफिक पुलिस) की तैनाती करनी चाहिए। इसके साथ ही रूट डायवर्जन को कड़ाई से लागू कराने के लिए हर चौराहे पर जिम्मेदारी तय होना बेहद जरूरी है ताकि जनता को इस ‘महाजाम’ से थोड़ी राहत मिल सके ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1868567
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.