खाई में जा गिरी निजी बस, एक यात्री की मौत, कई घायल

खाई में जा गिरी निजी बस, एक यात्री की मौत, कई घायल
    मथुरा । जनपद के नौहझील थाना क्षेत्र में रविवार को बाजना मार्ग पर एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, हादसे में एक यात्री की मौत होने की सूचना है जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए ।
   सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उपचार के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन घायल विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण बस खाई में उत्तर गई, पुलिस दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच में जुटी हुई है ।
   मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं जबकि घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है, दुर्घटना की खबर मिलते ही अस्पतालों में भी लोगों की भीड़ जुट गई, पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी, फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है, पुलिस का कहना है कि मृतक और घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1870053
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.