यूवीटी सिनेमाज की अत्याधुनिक स्क्रीन का भव्य उद्घाटन सम्पन्न

यूवीटी सिनेमाज की अत्याधुनिक स्क्रीन का भव्य उद्घाटन सम्पन्न
-75 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू की "समर कम्युनिटी कम्फर्ट" पहल
द्वारा - गीतांजलि सिंह, लखनऊ 
लखनऊ । महानगर क्षेत्र के आलमबाग में यूवीटी कृष्णा सिनेमाज ने अपनी स्क्रीन-1 एवं स्क्रीन-2 का भव्य शुभारंभ कर स्थानीय लोगों को विश्वस्तरीय सिनेमा अनुभव की सौगात दी है, सोमवार को आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल ने फीता काटकर किया, समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, फिल्म एवं कॉर्पोरेट जगत से जुड़े प्रतिनिधि तथा शहर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे ।


  इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल ने कहा कि लखनऊ जैसे सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक शहर में अत्याधुनिक सिनेमा सुविधाओं का विस्तार मनोरंजन उद्योग के साथ-साथ स्थानीय विकास एवं रोजगार के लिए भी महत्वपूर्ण कदम है, उन्होंने यूवीटी कृष्णा सिनेमाज की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया, उद्घाटन समारोह में उपस्थित कुमार आदर्श मुंबई, ऋषि भाई लखनऊ, श्रीनीवास मामिडाला हैदराबाद, सुमन बागे हैदराबाद ने यूवीटी कृष्णा सिनेमाज की आधुनिक प्रोजेक्शन तकनीक, डॉल्बी गुणवत्ता वाली ध्वनि प्रणाली, आरामदायक सीटिंग, डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था तथा प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे लखनऊ के दर्शकों के लिए एक नया और यादगार अनुभव बताया ।
  उद्घाटन समारोह के दौरान यूवीटी कृष्णा सिनेमाज ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए "समर कम्युनिटी कम्फर्ट पहल" की घोषणा की, भीषण गर्मी को देखते हुए 75 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निर्धारित समय के दौरान बिना फिल्म टिकट के भी यूवीटी कृष्णा सिनेमाज के पूर्णतः वातानुकूलित परिसर में निःशुल्क बैठने एवं विश्राम करने की सुविधा प्रदान की जाएगी ।
  यूवीटी टीम ने कहा कि "सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की सेवा का भी एक सशक्त माध्यम है, हमें गर्व है कि हम लखनऊ के नागरिकों को विश्वस्तरीय मनोरंजन के साथ ही गर्मी के दिनों में आरामदायक वातानुकूलित वातावरण भी उपलब्ध करा रहे हैं", यूवीटी कृष्णा सिनेमाज अत्याधुनिक प्रोजेक्शन तकनीक, आधुनिक साउंड सिस्टम, आरामदायक सीटिंग, डिजिटल टिकटिंग एवं प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं से सुसज्जित है और उत्तर प्रदेश में सिनेमा मनोरंजन के नए मानक स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1871263
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.