वृंदावन से ई बसों का मसानी चौराहे तक 7 दिन तक रहेगा संचालन
वृंदावन से ई बसों का मसानी चौराहे तक 7 दिन तक रहेगा संचालन
मथुरा । रेलवे की तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के कारण जन्मभूमि तक पहुंचने वाली सिटी बसों का वृंदावन से होने वाला संचालन अब मसानी चौराहे तक होगा, ताकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और भूतेश्वर पुल के पास जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, यह व्यवस्था सात दिनों के लिए लागू की गई है, मसानी से भूतेश्वर तिराहे तक सीएम ग्रिड योजना से मार्ग बनाए जाने का कार्य चल रहा है, इस कारण यातायात पुलिस ने सोमवार से वृंदावन से जन्म्भूमि तक आने वाली बसों को मसानी चौराहे से वापस कर दिया गया ।
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि यातायात प्रभावित होने के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने यह अस्थायी व्यवस्था लागू की है, इसके तहत आगामी एक सप्ताह तक ई-बसों का संचालन मसानी चौराहे तक किया जाएगा, हालांकि इस अस्थायी व्यवस्था के चलते यात्रियों को नए बस अड्डे तक पहुंचने के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन व बस अड्डे तक जाने के लिए कुछ अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ेगा, बता दें कि वृंदावन से जन्मभूमि के लिए हर रोज आठ बसों का संचालन किया जा रहा था, इस नई व्यवस्था से वृंदावन आने वाले यात्रियों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा ।







.jpeg)









