डीसीबी ने सहकारी समितियों की बढ़ाई ऋण सीमा
डीसीबी ने सहकारी समितियों की बढ़ाई ऋण सीमा
-जिला सहकारी बैंक की बैठक में लिया गया निर्णय, प्रस्ताव हुआ पास
मथुरा । जिला सहकारी बैंक की साख स्वीकृत समिति की बैठक बैंक अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर की अध्यक्षता में हुई जिसमें साख स्वीकृत कमेटी ने उर्वरक वितरण हेतु 43 समितियों की ऋण सीमा में वृद्धि कर दी है, ताकि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस पर जिला सहकारी बैंक लि0 की साख स्वीकृत कमेटी द्वारा बैंक से सम्बद्ध 43 सहकारी समितियों के उर्वरक व्यवसाय हेतु कैश एण्ड कैरी ऋण सीमा स्वीकृति गयी, साथ ही प्लानिंग आफिस वेतन भोगी सहकारी समिति लि0 के कार्मिकों की ऋण सीमा भी स्वीकृत की गयी ।
जिला सहकारी बैंक कार्यक्षेत्र जनपद मथुरा एवं हाथरस (तहसील-सादाबाद) में 105 बी-पैक्स समितियां है जिनमें से 36 समितियों एवं 7 सहकारी संघों की उर्वरक ऋण सीमा स्वीकृत की गयी है, बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर द्वारा जनपद में उर्वरक प्रवाह की निरन्तरता के दृष्टिगत शेष समस्त सहकारी समितियों एवं संघों से उर्वरक ऋण सीमा स्वीकृति हेतु शीघ्र बैंक मुख्यालय प्रेषित किये जाने की अपेक्षा की गयी ।
बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा0 शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सहकारिता सप्ताह के अन्तर्गत 30 जून को पूर्वाह्न 10 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान (मार्स हाल) लखनऊ में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन अब एक जुलाई को आयोजित होगा जिसमें प्रतिभाग करने के लिए बैंक के संचालक गण अब एक जुलाई को जाएंगे, बैठक में संचालक निहाल सिंह आर्य, बनवारी सिंह सिकरवार एवं उप महाप्रबंधक दमनलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









