यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 25 घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 25 घायल
-लखनऊ से दिल्ली जा रही थी प्राइवेट बस, माइल स्टोन 111 के पास हुआ हादसा
-गिट्टी से भरे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी गोला बस सर्विस की बिहार नम्बर की वोल्वो बस
-दुर्घटनास्थल पर पहुंचे डीएम और एसएसपी, शुरू कराया राहत कार्य, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
    (बालकृष्ण अग्रवाल-जिला प्रतिनिधि)
   मथुरा । यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, एक प्राइवेट बस राया क्षेत्र के माइल स्टोन 111 के पास गिट्टी से भरे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी, भीषण हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए, हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ महावन, थाना प्रभारी राया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, वहीं एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने भी तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया ।
   सीओ महावन संजीव कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे घटित हुई, गोला बस सर्विस की वोल्वो बस बिहार नंबर की लखनऊ से सवारियां लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी, हादसे के समय बस में लगभग 65 यात्री सवार थे, राजस्थान नंबर का गिट्टी से भरा ट्रेलर एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन पर चल रहा था, तेज रफ्तार बस उसमें पीछे से जा घुसी, बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे, ऐसे में कई यात्री टक्कर के बाद सीटों के बीच फंस गए, उन्हें निकालने के लिए बस को गैस कटर से काटा गया, करीब दो घंटे तक रेस्क्यू चला है । 
  स्थानीय लोगों और एक्सप्रेसवे कर्मियों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया, पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है, इस हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई है, घायल यात्रियों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, हादसे का कारण नींद का झोंका माना जा रहा है, हादसे में बस चालक उपदेश सिंह निवासी मैनपुरी, खुर्शीद निवासी बांगरमऊ जिला उन्नाव, मुबारक निवासी बांगरमऊ जिला उन्नाव, हरिओम निवासी कासिमपुर जिला अमेठी की मौत हो गई है ।
   जिला अस्पताल के डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि हादसे में 27 घायल अस्पताल लाए गए, कुछ घायलों को आगरा रेफर किया गया है, कुछ मरीज दिल्ली के रहने वाले हैं, उन्हें भी आगरा भेजा जा रहा है, दो-तीन घायलों की हालत गंभीर है, उनकी जांघ (थाई) की हड्डी में फ्रैक्चर है, बाकी सभी घायलों की स्थिति सामान्य है, हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर आ गया, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने तुरंत जिला अस्पताल और अनंत कीर्ति अस्पताल का दौरा किया और दोनों अधिकारियों ने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर ढांढस बंधाया, डीएम ने जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और अनंत कीर्ति अस्पताल के डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नही बरती जाए और उन्हें उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त मुहैया कराई जाएं ।
  फरीदाबाद की रहने वाली प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि हम लोग लखनऊ से फरीदाबाद जा रहे थे, साथ में पति और दो बच्चे थे, बस काफी तेज रफ्तार में थी, हादसे से आधे घंटे पहले एक ढाबे पर रुकी थी, कुछ दूर चलने के बाद बस डगमगाने लगी, उस समय कई यात्री सो रहे थे, फिर हादसा हो गया, यात्री अपनी सीटों से गिर गए, पीछे मौजूद इमरजेंसी गेट का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया, एंबुलेंस से हमें अस्पताल लाया गया, लखनऊ के रहने वाले घायल जितेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हम निदेशालय पंचायती राज में स्टेट लेवल पर काम करते हैं, मेरे साथ रविंद्र और अभिषेक भी बस में थे, हम तीनों लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे, रात करीब 3:30 बजे अचानक हादसा हुआ, एक पल के लिए समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे बैठे कई यात्रियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला, हमें लगा कि आगे बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, बस पूरी तरह भरी हुई थी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1872563
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.