संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड फौजी की पत्नी को लगी गोली

संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड फौजी की पत्नी को लगी गोली
-कमांड हॉस्पिटल में हुई मौत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की तफ्तीश 
   मथुरा । जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विष्णु धाम कॉलोनी में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहनता से तफ्तीश में जुट गई है ।


   प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग 8:30 बजे थाना सदर बाजार पुलिस को मिलिट्री इंटेलिजेंस, कमांड हॉस्पिटल मथुरा से एक मेमो (सूचना) प्राप्त हुआ जिसमें बताया गया कि विष्णु धाम कॉलोनी निवासी नेहा देवी पत्नी चंद्रवीर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, मृतका के पति चंद्रवीर सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं ।
   पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस समय यह वारदात हुई, उस वक्त घर में मृतका नेहा देवी और उनका बेटा प्रिंस मौजूद थे, संदिग्ध परिस्थितियों में गोली कैसे चली और इसके पीछे क्या वजह थी इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और घटनास्थल का मुआयना किया, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है, थाना प्रभारी सदर बाजार अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में जानकारी आई है कि गोली मृतका के बेटे प्रिंस से अनजाने में चल गई थी और रिवाल्वर घर में मेहमान आए हुए थे उनकी बताई जाती है जिस वक्त घटना हुई उसे समय मेहमान मृतका के पति के साथ घूमने गए हुए थे ।
  एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को घटना की सूचना 8;30 बजे सदर थाने में प्राप्त हुई कि विष्णु धाम कॉलोनी में एक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से नेहा देवी जो कि चंद्रवीर सिंह जो रिटायर्ड पुलिस आर्मी अधिकारी की पत्नी हैं, उनके सूचना ये हमें कमांड हॉस्पिटल मथुरा से एक मेमो प्राप्त हुआ कि गोली लगा हुआ महिला का यहां पे बॉडी आई है जो मृत घोषित की गई है, इस पर तत्काल पुलिस द्वारा छानबीन की गई और घर पे भी पुलिस पहुंची है, फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने के संबंध में पूरी जांच की जा रही है, घर में उस समय ये नेहा देवी और इनका लड़का प्रिंस वहां मौजूद थे और इस विषय में अभी पीएम की कारवाई प्रचलित है।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1872560
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.