प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम का राया कट पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत
प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम का राया कट पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत
मथुरा । उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम का यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली से लखनऊ जाते समय मथुरा राया कट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान जिलाध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजेन्द्र पाल गौतम लंबे समय से सामाजिक न्याय संविधान की रक्षा,दलित पिछड़े किसान मजदूर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं, उनका संगठनात्मक अनुभव जन सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और संघर्षशील व्यक्तित्व का लाभ उत्तर प्रदेश कांग्रेस को निश्चित रूप से मिलेगा, उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा बूथ स्तर तक संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी चुनौतियों से जूझ रही है ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाकर जनता के बीच अपनी भूमिका और प्रभाव को और सशक्त करेगी ।
राजेंद्र पाल गौतम का स्वागत करने वालों में पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा, आदित्य तिवारी, कुंवर सिंह निषाद, मनोज गौड़, विपुल पाठक, बलवीर प्रधान, ललिता देवी, गीता दिवाकर, आशीष अग्रवाल, अमित राज, हासिम हुमेर, लक्ष्मण धनगर, करन निषाद, मोनू निषाद, सरवन अहमद, वेदांत शर्मा, रूपेश धनगर, मानवेंद्र पांडव, प्रवीण भास्कर, तपेश गौतम, आशिफ कुरैशी, बनवारी चौधरी, अशोक निषाद, कौशल अग्रवाल, भगवान सिंह, विनोद दिवाकर, डॉ0 सी0 एस0 आनंद, हाकिम सिंह छौंकर, के0 के0 गौतम, धर्मेंद्र चौधरी, राजेश सारस्वत, सुखदेव चौधरी, पीयूष गौतम, गौरांग अग्रवाल, मनोज रावत सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे ।







.jpeg)









