जागरूकता रैली : संचारी रोगों की रोकथाम को शुरू किया अभियान

जागरूकता रैली : संचारी रोगों की रोकथाम को शुरू किया अभियान
-सीएमओ ने हरी झंडी दिखा जागरूकता रैली को किया रवाना, एक से 31 तक चलेगा अभियान
  मथुरा । जनपद में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण रोग अभियान चलाया जाएगा, इसके लिए बुधवार को नगर में जागरुकता रैली निकाली गई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधावल्लभ ने रैली को हरी झंडी दिखाई, रैली सीएमओ कार्यालय से शुरू होकर राजीव भवन, पोस्ट ऑफिस, कलेक्ट्रेट, सिविल लाइंस, तहसील होते हुए सीएमओ ऑफिस पर समाप्त हुई, इसके बाद संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शपथ भी ली गई ।


  रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, प्रशिक्षु एएनएम कार्यकत्री के साथ ही बाल विकास सेवा विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व नगर निगम मथुरा-वृंदावन के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया, सीएमओ ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनपद में एक से 31 जुलाई तक अन्तर्विभागीय सहयोग से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, इस दौरान पूरे जनपद में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके संचारी रोगों की रोकथाम की जाएगी, वेक्टर बॉर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ0 अनुज चौधरी ने बताया कि संचारी रोगों का मुख्य कारण मच्छर हैं, इसके लिए नगर निगम के सहयोग से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा, साथ ही लोगों को भी मच्छरों से बचाव के लिए जागरुक किया जाएगा ।
  नगरीय मलेरिया अधिकारी डॉ0 गोपाल गर्ग ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दस्तक देंगी और लोगों को मच्छर जनित रोगों के बारे में जागरूक करेंगी, आमजन को बताया जाएगा कि पानी के बर्तन, ड्रम आदि को ढक कर रखें, जिन स्थानों में पानी इकट्ठा होता है वहां पानी में कुछ बूंदे मिट्टी के तेल या ट्रैक्टर का जला हुआ मोबिल ऑयल डाल दें, मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरों से बचने के लिये सोते समय मच्छर रोधी क्रीम नीम का तेल कड़वा तेल शरीर पर लगाएं, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय सलाह लें और अपने खून की जांच कराएं ।
   रैली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबीडी डॉ. अनुज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ0 रोहिताश तेवतिया, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ0 अनुज यादव, जिला मलेरिया अधिकारी चन्द्र प्रकाश मिश्र, नगरीय मलेरिया अधिकारी डॉ0 गोपाल गर्ग, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ0 हिमांशु, अर्बन कोऑर्डिनेटर एवं वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक संतोष तिवारी, मलेरिया निरीक्षक राहुल सिंह सिसौदिया, नितिन रस्तोगी एवं मलेरिया कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1873821
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.