तीन एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त, पीड़ित ने ली राहत की सांस
तीन एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त, पीड़ित ने ली राहत की सांस
मथुरा । गुरुवार को तहसील छाता क्षेत्र के थाना कोसीकलां की बठैन गेट पुलिस चौकी के अंतर्गत गाँव बठैन में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब तीन वर्षों से अवैध कब्जे में रही लगभग 3 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया है, यह कार्यवाही में नायब तहसीलदार रूबी यादव, पटवारी प्रियांशु तथा बठैन गेट चौकी प्रभारी मुनेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक संपन्न हुई ।
प्रशासन की टीम निर्धारित समय पर मौके पर पहुंची और राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश कराते हुए अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की, कार्रवाई के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा जिससे कानून व्यवस्था बनी रही और अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया, कब्जा मुक्ति कार्यवाही के दौरान कब्जाधारियों ने प्रशासन की कार्यवाही का विरोध भी किया लेकिन कड़ी मशक्कत और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से कार्यवाही सफल रही ।
मौके पर मौजूद भूमि मालिक रोहताश विसोया, विनीत विसोया ने बताया उन्होंने उक्त भूमि 3 वर्ष पूर्व खरीदी थी लेकिन मकान में रह रहे लोग कब्जा नहीं दे रहे थे जिसकी वजह से वह काफी परेशान थे, उन्होंने प्रशासन की शरण ली, कब्जा मुक्त से उन्हें राहत मिली है, नायब तहसीलदार रूबी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, वहीं चौकी प्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रशासन को पूरा सहयोग दिया गया जिससे कार्रवाई बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक संपन्न हुई ।







.jpeg)









