मुठभेड़ : गोतस्कर और सिपाही को लगी गोली, एक गिरफ्तार
मुठभेड़ : गोतस्कर और सिपाही को लगी गोली, एक गिरफ्तार
मथुरा । थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा गौ तस्करी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है, इसके कब्जे से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस एवं एक मोटर साइकिल बरामद की गई है ।
गत 10 जून को घटित गौवध की घटना से सम्बंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त अनीश पुत्र रज्जाक निवासी अलीमेव थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा को थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को न्यू गोपालबाग बाईपास रोड़ पर सरकारी ट्यूबवैल से 500 मीटर अजीजपुर की तरफ थाना कोसीकलां जनपद मथुरा से पुलिस मुङभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया, मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है ।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त अनीश के विरूद्ध कोसीकला व हरियाणा राज्य के थाना होडल व पलवल में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, इस कार्यवाही को करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिह थाना कोसीकलां, एसआई उत्तम चौहान थाना कोसीकलां, एसआई दुष्यन्त कुमार कौशिक थाना कोसीकलां, एसआई संदीप कुमार थाना कोसीकलां, एसआई अवन कुमार थाना कोसीकलां आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।







.jpeg)









