व्यवस्था 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार के आरोपों से ग्रसित, आप ने लगाया आरोप

व्यवस्था 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार के आरोपों से ग्रसित, आप ने लगाया आरोप  
   मथुरा । आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने पहली ही बरसात में मथुरा शहर के अंदर मचे हाहाकार पर अपनी प्रतिक्रिया वक्त करते हुए कहा है कि भाजपाइयों को मंदिर में चंदा एवं चढ़ावा चोरी से लेकर निचले स्तर के होने वाले सभी कार्यों में भ्रष्टाचार करने से फुर्सत नहीं है, शहर में बनाई गई सभी सड़कों का यदि गुणवत्ता के आधार पर मुआयना कराया जाए तो पता चलेगा कि मंदिर निर्माण में तो यह 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार के आरोपों से ग्रसित हैं, अन्य सभी निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार 60 प्रतिशत से भी ऊपर निकल जाएगा ।
  उन्होंने कहा कि 12 वर्षों से केंद्र की सत्ता एवं 9 वर्षों से राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपाईयों ने भ्रष्टाचार के विगत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, अब किसी भी भाजपा नेता के मुंह से श्रीराम, राष्ट्रवाद, हिंदू एवं सनातन जैसे शब्द अच्छे नहीं लगते, भाजपा का भ्रष्टाचार केवल मथुरा में ही नहीं, इनके द्वारा बनाए गए तमाम राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस वे, पुल, एयरपोर्ट भवन आदि के धंसने ,गिरने एवं पेपर लीक की तरह चुराने की खबरें पूरे देश से आ रही हैं। केंद्र एंव राज्य के अंदर भाजपा की सत्ता के चलते भ्रष्टाचार की शिकायत का कहीं कोई प्लेटफार्म नहीं बचा है, भ्रष्टाचार का हिस्सा नीचे से ऊपर तक जा रहा है, नीचे से लेकर ऊपर तक के सभी नेताओं एवं अधिकारियों को पता है की कार्यों की गुणवत्ता क्या है। ऐसे में छोटे चोरों की शिकायत बड़े चोरों से करने का कोई अर्थ नहीं बचता ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1883949
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.