एक्सप्रेस वे पर फेंका हत्या कर महिला का शव, पति ने दी तहरीर

एक्सप्रेस वे पर फेंका हत्या कर महिला का शव, पति ने दी तहरीर
-कार में गला घोंटकर की थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  मथुरा । यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर शुक्रवार को महिला का शव मिला था, पुलिस ने लोगों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, इसके बाद मृतका के पति ने शव की पहचान कर थाना जमुनापार पर नामजद तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की हत्या कर शव को यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे फेंक दिया गया है, पुलिस ने तहरीर दर्ज करने के बाद नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है ।
    थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा रविवार को सुबह करीब साढ़े तीन बजे पानी गांव मांट रोड से नामजद अभियुक्त सतीश सिंह उर्फ एस0के0 चौधरी पुत्र जंगजीत सिंह निवासी नगला पीता थाना राया उम्र करीब 55 वर्ष गिरफ्तार किया, अभियुक्त पर थाना जमुनापार में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है, प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार विदेश कुमार के मुताबिक गिरफ्तार किये गये अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसके मृतका के साथ प्रेम सम्बन्ध थे और वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी जिस कारण दो और तीन जुलाई की रात्रि में अभियुक्त द्वारा अपनी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर यूपी 85 बीएक्स 1607 की पिछली सीट पर गमछे से गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को पानीगांव वृन्दावन बाईपास रोड पर फेंककर भाग आया था । 
   तीन जुलाई को इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि सतीश सिंह उर्फ एसके चौधरी पुत्र जंगजीत सिंह निवासी नगला पीता थाना राया द्वारा वादी की पत्नी की हत्या कर शव को पानीगांव वृन्दावन बाईपास रोड पर फेंक दिया गया है, मृतका का गला घोंटकर हत्या करने में प्रयुक्त एक गमछा व घटना में प्रयुक्त गाडी स्विफ्ट डिजायर को बरामद कर लिया गया है, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार विदेश कुमार, एसआई कपिल वशिष्ठ, एसआई अनिल कुमार तेवतिया, एसआई रजत कुमार थाना जमुनापार आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1886309
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.