हिंदू समाज का संगठन एवं संघ कार्य एक दूसरे के पर्यायवाची-धर्मेन्द्र
हिंदू समाज का संगठन एवं संघ कार्य एक दूसरे के पर्यायवाची-धर्मेन्द्र
-संघ का महानगर एकत्रीकरण कार्यक्रम हुआ संपन्न, स्वयंसेवकों ने की सहभागिता
मथुरा । संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम बाबू शिवनाथ अग्रवाल महाविद्यालय के विशाल कक्ष में संपन्न हुआ, प्रातः 6 बजे से ही संघ के स्वयंसेवक बीएसए कॉलेज में एकत्रित हुए, सर्वप्रथम प्रातः 6:45 बजे परम पवित्र भगवा ध्वज का आरोहण करते हुए संपत्त के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, तत्पश्चात सूक्ष्म व्यायाम एवं प्राणायाम के बाद गण गीत भाग बौद्धिक प्रमुख बनवारी द्वारा एवं कार्यक्रम की भूमिका सह महानगर कार्यवाह श्रीओम द्वारा रखी गई, एकल गीत कीर्ति मोहन एवं मंचासीन अधिकारियों का परिचय महानगर कार्यवाह विजय बंटा ने कराया ।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि संघ की स्थापना महाराष्ट्र के नागपुर में परम पूज्य डॉ0 हेडगेवार द्वारा 1925 में की गई, तब से लेकर अब 2026 तक संघ अपने 100 वर्षों की अनवरत यात्रा के साथ हिंदू समाज के संगठन कार्य में लगा है, हिंदू समाज का संगठन एवं संघ कार्य एक दूसरे के पर्यायवाची हैं, स्वयंसेवक नित्य प्रति शाखा के माध्यम से समाज के व्यक्तियों में चरित्र का निर्माण करते हुए उन्हें सेवा कार्यों की ओर प्रोत्साहित करते हैं, संघ अपने 100 वर्षों के काल में अनेक संघर्षों के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है, संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ कार्य में समाज का सहयोग इसका जीता जागता प्रत्यक्ष उदाहरण है ।
ब्रज प्रांत प्रचारक ने कहा कि आज संपूर्ण हिंदू समाज के जागरण एवं संगठन हेतु संघ के कार्य को प्रत्येक हिंदू तक ले जाने की आवश्यकता है, संघ शताब्दी के अवसर पर हम सब स्वयंसेवक इस कार्य की ओर जब अग्रसर होंगे तब संघ अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकेगा, कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक महानगर शारीरिक प्रमुख दुर्गा प्रसाद रहे एवं प्रार्थना महाराणा नगर कार्यवाह अनिल ने प्रस्तुत की, कार्यक्रम में विभाग संघचालक डॉ0 वीरेंद्र, विभाग कार्यवाह छैलबिहारी, विभाग सह कार्यवाह डॉ0 संजय, विभाग प्रचारक पारस पार्थ, महानगर संघचालक लक्ष्मी नारायण आदि सहित 1000 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की, विभाग, महानगर सहित नगर कार्यकारिणी एवं शाखा के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में लगे रहे, कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमें के पश्चात ध्वजावतरण से हुआ ।







.jpeg)









