जरा सी बरसात ने खोली नगर निगम के दावों की पोल, चौतरफा जलभराव

जरा सी बरसात ने खोली नगर निगम के दावों की पोल, चौतरफा जलभराव 
-नए बस स्टैंड और भूतेश्वर रेलवे अंडरपास में जलभराव से राहगीरों की बढ़ाई मुश्किल 
  मथुरा । पिछले तीन दिनों से हो रही भीषण, चिलचिलाती गर्मी और उमस से बेहाल बृजवासियों को मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी, तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ शुरू हुई इस बारिश से जहां तापमान में भारी गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया, वहीं दूसरी ओर हमेशा की तरह इस बार भी महज कुछ मिनटों की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी, शहर के निचले हिस्सों और मुख्य सड़कों पर जबरदस्त जलभराव होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई ।
   मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदला और करीब 20 मिनट तक झमाझम बरसात हुई, इसके ठीक एक घंटे बाद दोबारा शुरू हुए बारिश के दौर ने पूरे शहर को तालाब में तब्दील कर दिया, तीव्र गर्मी से तप रहे शहर को इस कदर शांत होते देख बच्चे और युवा घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर भरे पानी में जमकर मस्ती की, लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि इस बारिश ने घमौरियों और उमस भरी गर्मी से बड़ी निजात दिलाई है, बारिश जहां राहत लेकर आई, वहीं राहगीरों के लिए आफत बन गई। 
  नया बस स्टैंड, भूतेश्वर तिराहा, होली गेट, छत्ता बाजार, कंकाली रोड, महोली रोड और बीएसए कॉलेज के सामने घुटनों तक पानी भर गया, सबसे बदतर हालात शहर के रेलवे अंडरपास (पुलों के नीचे) के रहे, जहां कई फीट पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, लबालब भरी सड़कों से जबरन अपने दुपहिया और तिपहिया वाहन निकालने के चक्कर में दर्जनों लोग बीच पानी में फंसे नजर आए, लोगों को बमुश्किल पैदल ही गहरे पानी को पार करना पड़ा । 
  शहर के वीआईपी और रिहायशी इलाकों में पानी भरने की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने पंपिंग सेट और आधुनिक यंत्रों के साथ सड़कों पर उतरे, जलभराव को दूर करने के लिए निगम का अमला घंटों ‘भागीरथी प्रयास’ में जुटा रहा, ताकि शाम के पीक-आवर से पहले यातायात को सुचारू किया जा सके, फिलहाल उमस से तंग आ चुके बृजवासी अब इंद्रदेव से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि मौसम का यह सुहाना मिजाज और ठंडी हवाओं का दौर आगे भी ऐसे ही बना रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1891675
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.