सीमावर्ती क्षेत्रों में जारी है साइबर अपराधियों की धरपकड

सीमावर्ती क्षेत्रों में जारी है साइबर अपराधियों की धरपकड
-शेरगढ़ क्षेत्र के जंघावली में पुलिस ने दबोचे छह साइबर अपराधी
   मथुरा । जनपदीय पुलिस द्वारा मंगलवार को साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये गये महाअभियान में एक सैकड़ा से ज्यादा लोगों को साइबर ठगी के आरोप में हिरासत में लिया गया था जबकि 45 को गिरफ्तार किया गया, महाअभियान के बाद भी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है, बुधवार को थाना शेरगढ पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया है, शेरगढ़ पुलिस द्वारा साइबर ठगी करने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से आठ फर्जी आधार कार्ड, सात फर्जी सिम कार्ड एवं छह मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं ।
   थाना शेरगढ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना की सूचना पर बुधवार को जंघावली पुलिया के पास बनी चारदीवारी के अन्दर से साइबर ठगी करने के आरोपी दिलशाद पुत्र जमीन, रिजवान पुत्र सहाबुद्दीन नाजिम पुत्र शेर मोहम्मद, शाहिद पुत्र जमील, रिहान पुत्र मुस्ताक समस्त निवासीगण ग्राम जंघावली थाना शेरगढ मथुरा व हैदर पुत्र हासम निवासी भीलमका थाना डीग जिला डीग राजस्थान को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शेरगढ़ पर धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 111(3) बीएनएस व 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है, कायवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर थाना शेरगढ़, एसआई सतेन्द्र सिंह, एसआई रविन्द्र सिंह, एसआई मौ0 बिलाल थाना शेरगढ़ आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1893613
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.