समता फाउंडेशन ने डीपीआरओ को किया सम्मानित, सौंपा ज्ञापन
समता फाउंडेशन ने डीपीआरओ को किया सम्मानित, सौंपा ज्ञापन
मथुरा । अखिल भारतीय समता फाउंडेशन की जिला ईकाई द्वारा फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही के नेतृत्व में गुरुवार को डीपीआरओ धनंजय जयसवाल का राजीव भवन पहुंचकर उनके कार्यालय में स्वाफा बांध व स्मृति चिन्ह प्रदान कर नागरिक अभिनंदन किया, इसके बाद तीन सूत्रीय खुला मांग पत्र मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं पर छतरी निर्माण एवं पार्कों की बाउंड्रीवॉल एवं सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य के संदर्भ में सौंपा गया ।
अध्यक्ष लुकेश राही ने कहा कि मथुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जिखिन गांव स्थित अंबेडकर पार्क की प्रतिमा की छतरी निर्माण सौंदर्यीकरण कार्य एवं अनुसूचित जाति के अंत्येष्टि स्थल पर बारिश के मौसम में लोगों को खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर है, साथ ही शमशान स्थल का संपर्क मार्ग कीचड़ एवं गंदगी जलभराव से भरा पड़ा है, इसके मार्ग का निर्माण शीघ्र कराया जाए, बसई खुर्द ग्राम पंचायत भोगांव तहसील छाता में बाबा साहब अंबेडकर पार्क की बाउंड्री वॉल कराए जाने के निर्माण अति आवश्यक है, उपाध्यक्ष चित्रसेन मौर्य, सचिव सुमित कुमार, मीडिया प्रभारी सोहन सिंह, ऑडिटर आकाश बाबू, सागर सिंह, असलम कुरैशी, राज गब्बर, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









