भूतेश्वर अंडरपास पर जलभराव की समस्या से मिली मुक्ति

भूतेश्वर अंडरपास पर जलभराव की समस्या से मिली मुक्ति
-वर्षों पुरानी समस्या का निकला हल, तीन दिन की बरसात में नहीं हुआ जलभराव
  मथुरा । महानगर स्थित भूतेश्वर अंडरपास पर वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से आमजन को मुक्ति मिल गई है, तीन दिन रूक-रूक कर हुई बरसात के दौरान भूतेश्वर अंडरपास पर जलभराव नहीं हुआ, विगत कई वर्षों से भूतेश्वर अण्डरपास पर वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने के कारण आवागमन रुक जाता था, नगर दो भागों में बंट जाता था ।
   इस समस्या के समाधान के लिए जलकल विभाग, नगर निगम द्वारा अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत जल निकासी हेतु भूतेश्वर अंडरपास से मसानी नाले तक 1800 मीटर 800 एमएम व्यास की डीआई पाईप लाईन बिछाए जाने का कार्य तथा भूतेश्वर अंडरपास के नीचे सम्पवेल निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, 7 व 8 जुलाई की रात्रि एवं 8 जुलाई को 2-3 घंटे की वर्षा के दौरान भूतेश्वर अंडरपास में कोई भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है तथा स्थापित कराये गये 80 एचपी एवं 50 एचपी की पंपिंग सेट के माध्यम से जल निकासी का कार्य कराया जा रहा है तथा उक्त रोड पर कोई भी ट्रैफिक जाम समस्या भी उत्पन्न नहीं हुई है। 
  नगर निगम के महाप्रबंधक (जल) ने बरसात के दौरान भूतेश्वर अंडरपास के फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर इस बात पर प्रशन्नता जाहिर की, मथुरा में भूतेश्वर अंडरपास पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए नगर निगम द्वारा मसानी चौराहे तक लगभग 1800 मीटर लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, भूतेश्वर रेलवे अंडरपास और आस-पास के क्षेत्रों कंकाली मार्ग और नया बस स्टैंड में बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या हो जाती थी, अत्यधिक पानी भरने से यातायात कई घंटों तक ठप हो जाता था और शहर दो हिस्सों में बंट जाता था, इस पाइपलाइन को भूतेश्वर अंडरपास के समीप सड़क से एक मीटर नीचे और मसानी नाले तक पहुंचते पहुंचते 7 मीटर नीचे की गहराई पर सेट किया गया है, ताकि पानी का बहाव तेज गति से हो सके, भूतेश्वर अंडरपास के समीप एक पौंड (जल संग्रहण क्षेत्र) का निर्माण भी किया गया है, जहां जमा हुए पानी को पंपों के माध्यम से सीधे इस अंडरग्राउंड पाइपलाइन और फिर मसानी नाले में डाला जा सके ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1895750
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.