स्मार्ट मीटर में लगी आग, विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
स्मार्ट मीटर में लगी आग, विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
मथुरा । छटीकरा स्थित राधिका विहार कॉलोनी में एक स्मार्ट बिजली मीटर में आग लगने का मामला सामने आया है, पीड़ित उपभोक्ता धीरज शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जले हुए मीटर को तत्काल बदलने तथा विभागीय लापरवाही की जांच कराने की मांग की है ।
प्रार्थना-पत्र के अनुसार 7 जुलाई की शाम लगभग 8 बजे उनके घर पर लगा स्मार्ट मीटर अचानक आग की चपेट में आ गया जिससे मीटर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, घटना के तुरंत बाद उन्होंने विद्युत विभाग की हेल्पलाइन 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, धीरज शर्मा का आरोप है कि लगभग 20 दिन पहले भी इसी मीटर में स्पार्किंग हुई थी, उस समय भी उन्होंने 1912 पर शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन विभाग की ओर से बिना मौके का निरीक्षण किए ही शिकायत का निस्तारण कर दिया गया ।
उनका कहना है कि यदि समय रहते मीटर की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी, उपभोक्ता ने विभाग से मांग की है कि जले हुए स्मार्ट मीटर का तत्काल निरीक्षण कर निःशुल्क नया स्मार्ट मीटर लगाया जाए, साथ ही पूर्व शिकायत के कथित फर्जी निस्तारण और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में अन्य उपभोक्ताओं के साथ इस प्रकार की घटनाएं न हों ।







.jpeg)









