पंजाब सरकार की फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस नीति का किया स्वागत
पंजाब सरकार की फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस नीति का किया स्वागत
मथुरा । आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज में पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस 2026 के लागू किए जाने से पंजाब के 32 लाख छात्रों को मिली शिक्षा सुरक्षा पर प्रशंसा जाहिर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाइयां दी हैं, इस ऑर्डिनेंस के लागू हो जाने से निजी शिक्षण संस्थाओं द्वारा मनमाने तरीके से अभिभावकों से वसूले जाने वाली फीस पर शक्ति से रोक लगेगी तथा सस्ती शिक्षा का रास्ता प्रशस्त होगा ।
उन्होंने कहा कि शिक्षा को प्राथमिकता दर्शाते हुए भगवंत मान सरकार ने यह साबित कर दिया है की आम आदमी पार्टी के एजेंडा में शिक्षा महत्व रखती है, इस ऑर्डिनेंस में शिक्षण संस्थानों के ऊपर नकेल कसने के लिए पहली गलती पर 50000 दूसरी पर एक लाख तथा तीसरी गलती पर मान्यता रद्द करने का भी प्रावधान है इसके चलते शिक्षण संस्थाएं सही मानकों के आधार पर ही फीस वसूली करेंगी, इसी के साथ-साथ फीस के नाम पर अन्य प्रकार की गई वसूली भी फीस में ही शामिल समझी जाएगी।
रवि प्रकाश भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश में भाजपा योगी सरकार से मांग की है कि उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत देने के लिए वह भी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की तरह निजी शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसकर शिक्षा के प्रति अपने प्राथमिक दायित्व का निर्वाह करे, ऐसा करने पर उत्तर प्रदेश के अंदर 70 से 80 लाख विद्यार्थियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और उनके लिए शिक्षा सुलभ हो जाएगी, निश्चित रूप से आज उत्तर प्रदेश के अंदर साधारण परिवारों के लोग अपने बच्चों की बड़ी-बड़ी फीस भरने की स्थिति में नहीं है ।







.jpeg)









