दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी आंदोलन में पहुंचे आप कार्यकर्ता
दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी आंदोलन में पहुंचे आप कार्यकर्ता
मथुरा। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने जंतर मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक द्वारा किए जा रहे 19 वे दिन के आमरण अनशन को स्वतंत्र भारत का नौजवानों के पक्ष में ऐतिहासिक आंदोलन बताते हुए सोनम वांगचुक के जज्बे को सलाम किया, इस दौरान तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी के अलावा आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रांतीय नेता चेतन कृष्णा एवं छाता विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी भी मथुरा से साथ में थे।
जंतर मंतर पर उमड़ता हुआ जन सैलाब आंदोलन की प्रासंगिकता को दर्शा रहा है, देश के कोने-कोने से युवा आंदोलन के समर्थन करने के लिए आ रहे हैं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और एन टी ए की समाप्ति की मांग को लेकर जारी इस आंदोलन को भावनात्मक रूप से देश भर से समर्थन प्राप्त है, धीरे-धीरे ही सही, सत्ता विरोधी लगभग सभी पार्टियों के प्रतिनिधि आंदोलन को समर्थन कर चुके हैं ।
ऐसी स्थिति में भाजपा की सत्ता को चाहिए इस गंभीर सवाल के महत्व को समझते हुए आंदोलनकारियों की मांग को अविलंब पूरा करे तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करे। 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद की ओर विशाल मार्च होगा जिसमें बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के अलावा बहुत से युवा देश भर से शामिल होंगे, 20 जुलाई को यह आंदोलन सड़क से शुरू होकर संसद के अंदर विपक्षी पार्टियों की ओर से नौजवानों की आवाज की गूंज बनेगा जिसका कोई तार्किक जवाब भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय सत्ता के पास नहीं होगा ।







.jpeg)









