मंगलवार को टीबी मरीजों को वितरित की गईं पोषण पोटली
मंगलवार को टीबी मरीजों को वितरित की गईं पोषण पोटली
-सघन टीबी खोज अभियान के तहत मंडोना रूरल डेवलपमेंट-फाउंडेशन का रहा सहयोग
मथुरा । टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के तहत मंडोना रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से गोवर्धन, बरसाना, बलदेव एवं फरह क्षेत्र के 600 से अधिक उपचाररत क्षय रोगियों को पौष्टिक सामग्री वितरित की गई, कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें नियमित उपचार, सरकारी योजनाओं एवं परिवार की समय पर जांच के प्रति जागरूक करना रहा ।
मरीजों को आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही 300 से अधिक मरीजों का आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन कराया गया ताकि निक्षय पोर्टल पर उनकी आवश्यक प्रक्रियाएं समय से पूर्ण हो सकें, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 संजीव यादव ने कहा कि टीबी का उपचार तभी प्रभावी होता है, जब मरीज नियमित रूप से दवा लेने के साथ-साथ पौष्टिक आहार का सेवन करें और चिकित्सीय सलाह का पालन करें, बताया कि टीबी मरीज के साथ रहने वाले परिवार के सदस्यों में संक्रमण की आशंका अधिक रहती है इसलिए सभी निकट संपर्कों का चेस्ट एक्स-रे एवं आवश्यक टीबी जांच अवश्य करानी चाहिए, ताकि यदि किसी में संक्रमण हो तो उसकी समय रहते पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके ।
उन्होंने कहा कि जनपद में 24 मार्च से संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में लगातार स्क्रीनिंग, एक्स-रे एवं एनएएटी जांच कराई जा रही है, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा जनभागीदारी के माध्यम से टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है, कार्यक्रम के अंत में मरीजों से अपील की गई कि वे उपचार बीच में न छोड़ें, समय-समय पर फॉलोअप कराते रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने के लिए प्रेरित करें, टीबी चैंपियन अरविंद कुमार, प्रखर शंकर, लक्ष्मीकांत गौर, डॉ0 आर0 चंद्रावली, पंकज यादव, मंजीत, मुकेश, संजय, अनुप, निश्चल, शिव, तेजवीर, आकाश, राजेश एवं नवल उपस्थित रहे ।







.jpeg)









