राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग ने ली विभागीय समीक्षा बैठक
-जिलाधिकारी सहित सभी विभागाध्यक्षों से ली जानकारी, दिये आवश्यक निर्देश
  मथुरा । प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जे0पी0एस0 राठौर द्वारा जनपद का भ्रमण किया गया, उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ अभियान के अन्तर्गत जनपद में प्रचुर मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है तथा कृषकों को नियमानुसार वितरण कराया जा रहा है ।
   वहीं जिला कृषि अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में यूरिया 25051 मीट्रिकटन और फॉस्फेटिक 8861 मीट्रिक टन टन उर्वरक उपलब्ध है और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता ने बताया कि जनपद में कुल 79 समितियां तथा 111 उर्वरक बिक्री केंद्र हैं तथा कृषकों को निर्बाध उर्वरक आपूर्ति करायी जा रही है, सहकारिता मंत्री ने बैठक में जनपद में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत गेहूं खरीद में कृषकों के भुगतान की समीक्षा की गयी, उनके द्वारा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता को सहकारी समितियों के जीर्णोद्धार, मरम्मत कराने के निर्देश दिये, उन्होंने समितियों पर उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने, जिला सहकारी बैंक के व्यवसाय में वृद्धि करने आदि से सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये ।
  राज्य मंत्री श्री राठौड़ द्वारा नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी के विक्रय के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, समीक्षा बैठक में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजू यादव, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, अपर आयुक्त सहकारिता आगरा आदित्य कुमार दुबे, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अभिषेक मिश्रा, उप क्षेत्र प्रबंधक इफको मथुरा सतबीर सिंह, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड डा0 शैलेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी कृभको अखण्ड प्रताप सिहं, जिला प्रबंधक पीसीएफ सतीश चन्द्र, जिला प्रबंधक पीसीयू चन्द्र शेखर, सचिव जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड सुरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1934416
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.