हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, युवा व्यापारी यश गर्ग की मौत
हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, युवा व्यापारी यश गर्ग की मौत
-दिल्ली से लौटते समय अज्ञात वाहन से हुई टक्कर, छाता क्षेत्र में हुआ हादसा
मथुरा । छाता क्षेत्र में बीती रात हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यापारी युवक की मौत हो गई, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाईवे अंतर्गत राधा वैली निर्मला टावर निवासी 24 वर्षीय यश गर्ग पुत्र हेमंत गर्ग सिल्क स्क्रीन वाले अपने एक मित्र के साथ थार जीप से व्यापारिक कार्य से दिल्ली गया था ।
लौटते समय रात्रि सवा 11 बजे के आसपास हाईवे पर संस्कृति विश्वविधालय के समीप अज्ञात वाहन से उसकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई, हादसा इतना भीषण था कि यश की मौके पर ही मौत हो गई, निरीक्षक अपराध छाता कोतवाली ब्रजेन्द्र राणा के मुताबिक उसको केडी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत बताया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है, युवा व्यापारी की दर्दनाक मौत से व्यापार जगत में शोक व्याप्त है ।







.jpeg)









