राजाधिराज ने फूल बंगले में विराजमान होकर दिए दर्शन
राजाधिराज ने फूल बंगले में विराजमान होकर दिए दर्शन
मथुरा । पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर में मनोरथ एवं फूल बंगले आदि सभी धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ0 वागिश कुमार जी महाराज से ली जाती है, माथुर चतुर्वेद परिषद एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक व प्रमुख समाजसेवी महेश पाठक विगत कई वर्षों से ठाकुर जी के सानिध्य में ही अपना जन्मदिन मनाते आ रहे हैं, उनका मथुरा से विशेष लगाव, अपनों का स्नेह और ठाकुर जी के प्रति अटूट भक्ति उन्हें हर वर्ष अपना जन्मदिन प्रभु द्वारकाधीश और माँ यमुना की गोद में मनाने के लिए प्रेरित करती है।
इस भव्य आयोजन की तैयारियां पिछले 10 से 12 दिनों से चल रही थीं, फूल बंगले की विशेष सजावट के लिए दिल्ली और कोलकाता से विभिन्न प्रकार के सुंदर फूल मँगवाए गए थे, संध्या के समय ठाकुर जी को राज दरबार फूल बंगले में सोने-चांदी के भव्य सिंहासन पर विराजमान किया गया, राज दरबार के स्वरूप को साकार करने के लिए गोपियाँ, हाथी, घोड़े और तरह-तरह के खेल-खिलौने सजाए गए थे, ठाकुर जी के यह अलौकिक एवं भव्य दर्शन सायंकाल 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुले रहे, इस दौरान विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, उनका अभिनंदन किया और दीर्घायु की कामना की ।
स्वागत करने वालों में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा, माथुर चतुर्वेद संस्कृत महाविद्यालय, मानव सेवा समाज, चतुर्वेदी रामलीला मंडल, और चतुर्वेदी सेवा समाज और विभिन्न व्यापार मंडल समाजसेवी मौजूद रहे, श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक, रंजीत पाठक संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, दिनेश पाठक, उपाध्यक्ष योगेंद्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी महामंत्री संजय एल्पाइन, कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, मंत्री अनिल चतुर्वेदी पमपम संजय चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, बैजनाथ, मलिक अरोड़ा, डॉ0 अशोक कुमार कुमार आदि विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने भी पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी ।






.jpeg)









