कांग्रेस ने की छात्रों के मुद्दों पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

कांग्रेस ने की छात्रों के मुद्दों पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग
-लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, पेपर लीक पर सख्त कानून, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने सहित सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन 
  मथुरा । कांग्रेस के पूर्व ज़िलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में देशभर में छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक की लगातार सामने आ रही घटनाओं, आंदोलनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई तथा छात्रों के भविष्य से जुड़े विषयों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल हस्तक्षेप और प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है । 


  पूर्व ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि हाल के समय में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है, ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ-साथ छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है, इसी उद्देश्य से राष्ट्रपति के समक्ष छह प्रमुख मांगें रखी गई हैं, साथ ही कहा गया है कि पुलिस अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कानून-विरुद्ध आचरण किया गया है तो उसके विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 
  इसके अलावा आंदोलनकारी छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की जांच सर्वाेच्च न्यायालय के किसी वर्तमान अथवा सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में कराने की मांग की गई है और दोषी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, ज्ञापन में पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित एवं मृतक छात्रों के परिजनों को एक करोड़ आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई है, साथ ही पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों को रोकने के लिए दोषियों के विरुद्ध आजीवन कारावास सहित कठोर दंडात्मक प्रावधान लागू करने की आवश्यकता जताई गई है ।
   ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आंदोलन के दौरान जिन छात्रों के विरुद्ध विभिन्न स्थानों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लेने की भी मांग की गई है ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, छात्रों के साथ न्याय होना समय की आवश्यकता है, ज्ञापन सौंपने वालों में नसीर अहमद, फारुकी, सतीश शर्मा, सत्यपाल चौधरी, दीपक पाठक, मीरा देवी, अष्मित वर्मा, गिर्राज सिंह छोकर, मंगल सिंह रावत, पुरन सिंह, बनवारी लाल सैनी, अखलाक चौधरी, कमल शर्मा, शमीम अब्बासी, कलुआ, सूरज सिंह, बिहारी लाल सैनी, सोनू वर्मा, धर्मपाल सिंह, मोहम्मद यासिन, रईस कुरैशी, कदीर खा, रोहित सैनी, आमीर खान, बिशाल, मनीष, मुकेश आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1937984
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.