कांग्रेस ने डॉ0 कलाम की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने डॉ0 कलाम की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
मथुरा । सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया, कांग्रेस ने जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया, इस अवसर पर युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य मौजूद रहे, सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
.jpg)
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने की, उन्होंने कहा कि डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन राष्ट्र सेवा, सादगी, ईमानदारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनुपम उदाहरण है, बताया कि डॉ0 कलाम ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, उन्होंने रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान में देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उनका व्यक्तित्व आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए भी डॉ0 कलाम ने अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली नहीं छोड़ी। वे युवाओं को बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहे, उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं ।







.jpeg)







