घर की पहली मंजिल पर मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
घर की पहली मंजिल पर मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
चौमुहां (मथुरा) । जनपद के थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाटी में मंगलवार को एक घर की पहली मंजिल पर महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गए, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है ।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान ग्राम बाटी के जाटव मोहल्ला निवासी विजय (उम्र लगभग 40 वर्ष, पत्नी राजपाल) के रूप में हुई है, दोपहर के समय जब परिजनों और पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा, जहाँ विजय मृत अवस्था में पाई गईं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, घटना की सूचना स्थानीय थाना जैंत पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर वरुण मिश्रा और थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, शुरुआती जांच में यह मामला पेचीदा नजर आ रहा है ।
.jpg)
ग्रामीणों के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार को लेकर कुछ संशय है जिसकी पुलिस जांच कर रही है, कमरे की स्थिति और प्रवेश के रास्तों को देखते हुए पुलिस विभिन्न संभावित बिंदुओं पर बारीकी से विचार कर रही है, वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिले की फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए, डॉग स्क्वायड की मदद से भी आसपास के क्षेत्र की जांच की गई, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें।मृतका का पति फरीदाबाद में एक निजी नौकरी करता है और उनके बेटे भी काम के सिलसिले में शहर से बाहर रहते हैं ।
प्रथमदृष्टया घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी, परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस अधिकारी मामले की तह तक जाने के लिए सभी एंगल्स से जांच कर रहे हैं, महिला की मौत के वास्तविक कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, पुलिस ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि जल्द से जल्द वास्तविकता सामने आ सके ।







.jpeg)







