स्वर्ण और रजत हिंडोला में विराजे ठाकुर द्वारकाधीश
स्वर्ण और रजत हिंडोला में विराजे ठाकुर द्वारकाधीश
मथुरा । सावन भादो के महीने में ब्रज मंडल के मठ मंदिरों में विशेष आयोजन होते हैं, ये आयोजन भक्तजनों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहते हैं, स्वर्ण और रजत हिंडोला में विराजमान होकर राजाधिराज ने भक्तों को दर्शन दिये ।
.jpg)
मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ. वागीश कुमार जी महाराज (कांकरोली नरेश, तृतीय पीठ) के द्वारा किया जाता है, उसी परंपरा के तहत सावन मास के प्रथम दिन ठाकुर जी महाराज स्वर्ण और रजत हिंडोला में विराजमान हुए, यह स्वर्ण और रजत हिंडोला काफी प्राचीन हैं, पुष्टिमार्गीय परंपरा में ठाकुर जी को लाड़-लड़ाने के तहत सर्वप्रथम स्वर्ण और रजत हिंडोला में विराजमान कराया जाता है, यह क्रम पूरे सावन मास जारी रहेगा ।







.jpeg)







