गौ सेवा आयोग के सदस्य ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश
गौ सेवा आयोग के सदस्य ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश
मथुरा । उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने छाता तहसील के ग्राम ऐच स्थित गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए गौवंश को बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और गौशाला प्रबंधन को साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए ।
.jpg)
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा और संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ऐसे में गौशालाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, उन्होंने वर्षा से बचाव के लिए शेडों की स्थिति बेहतर रखने और गौवंश को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया, रमाकांत उपाध्याय ने गो-आश्रय स्थल में गोवंशों की देखभाल, रखरखाव और उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार से निरीक्षण किया, उन्होंने गौवंशों की संख्या, शेड की स्थिति, स्वच्छता, पेयजल, हरे चारे, भूसा भंडारण तथा पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की, गौशाला प्रबंधन से पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और बीमार गौवंश के उपचार की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।
उन्होंने सभी गौवंशों की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि उनकी पहचान और निगरानी बेहतर तरीके से हो सके, इसके अलावा गौशाला प्रबंधक को निर्देशित किया कि पशुओं के लिए अधिक से अधिक हरा चारा उपलब्ध कराया जाए जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार हो सके, निरीक्षण के पश्चात उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए, कहा कि नियमित निगरानी और बेहतर प्रबंधन से ही गौवंश की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जा सकती है, इस दौरान सीओ छाता भूषण वर्मा, तहसीलदार छाता सचिन पवार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामवासी उपस्थित रहे ।







.jpeg)







