कांग्रेसियों ने महावन तहसील का किया घेराव, प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने महावन तहसील का किया घेराव, प्रदर्शन
-महंगाई, चंदा चोरी व जनसमस्याओं को लेकर व्यक्त किया आक्रोश
   मथुरा । प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, अयोध्या राम मंदिर चढावा चोरी, किसानों की खाद समस्या, आम विद्युत उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर के नाम लूट जैसी जनहित समस्याओं को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में किसान व पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महावन तहसील पर प्रदर्शन किया गया, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने महावन तहसील के एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय का घेराव किया ।


   कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मंहगाई चरम सीमा पर है, रोजमर्रा की वस्तुएं मंहगे होने से आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, गरीब मजदूर व मध्यम वर्गीय परिवारों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार खुले आम हो रहा है, खेतों में खरीफ की फसल की बुवाई व रोपाई का काम चल रहा है, इस समय हमारे अन्नदाता किसानों को यूरिया एवं डीएपी खाद की अति आवश्यकता होती है जिसके लिए उन्हें लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं, स्मार्ट मीटरों की तेज चलने की शिकायतें कई जगहों से प्राप्त हो रही हैं । 


  मुकेश धनगर ने कहा कि राम मंदिर में बीजेपी आरएसएस ने चढ़ावा चोरी कर देश के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है, राम मंदिर चोरी पर सरकार चुप्पी साधे है, चढ़ावा चोरी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को सनातन का अपमान बताने वाले भाजपा और संघ के नेता बताएं विदेशी मेहमान को खुश करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हनुमान जी को पतंग में बांधकर क्यों उड़ाया गया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदर्शन के दौरान ट्रक के आगे हनुमान जी के हाथ में पार्टी का झंडा देकर नचाने का जो गुनाह किया है, उससे करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। 
  प्रदर्शन का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया, तहसील घेराव कार्यक्रम बलवीर प्रधान, हाकिम सिंह छोंकर, शैलेंद्र चौधरी, टिंकू धनगर, राजा गौतम, राजकुमार तिवारी, राजेश सारस्वत, दीपक आर्य, मनोज गौड़, अप्रतिम सक्सैना, पुष्पेंद्र चौधरी, पीर मोहमद, विपुल पाठक, हारुन, सुखदेव चौधरी, नेम सिंह, धर्मेन्द्र प्रधान, अमित दीक्षित, दीपक दीक्षित, गौरांग अग्रवाल, हाशिम हुमेंर, करन निषाद, गीता दिवाकर, भगवान सिंह, दीपक सिंह, अजीम शाह, अनिल खरे, अमर प्रताप, शरीक कुरैशी, हुंकार सिंह, होरी लाल, कोमल सिंह, जितेंद्र धनगर, राजकुमार सिंह, ब्रज बिहारी लाल, दिलशाद खान, राजेश कुमार सहित आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1956455
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.